एग्जाम मार्क्स प्रतिशत (Exam Percentage) कैसे निकालें?
दोस्तों, जैसे ही बोर्ड एग्जाम (10th या 12th) का रिजल्ट आता है, सबसे पहले लोग पूछते हैं- "कितने परसेंट (Percent) बने?" अगर आपको अपने नंबर पता हैं लेकिन परसेंटेज निकालना नहीं आता, तो घबराइए मत। यहाँ हम आपको सबसे आसान तरीका बताएंगे।
मार्क्स परसेंटेज का फार्मूला (Formula)
अपने नंबरों का प्रतिशत निकालने के लिए आपको बस यह सरल सूत्र (Formula) याद रखना है:
(आये हुए नंबर × 100) ÷ कुल नंबर
उदाहरण (Example): मान लीजिये आपके 500 में से 350 नंबर आये हैं।
सबसे पहले 350 को 100 से गुणा करें: 35,000
अब इसे कुल मार्क्स (500) से भाग दें: 35,000 ÷ 500 = 70%
मतलब आपके 70% बने हैं।
बिना गुणा-भाग किये कैसे निकालें?
अगर आपको यह गणित मुश्किल लगता है, तो आप हमारे Online Percentage Calculator का उपयोग कर सकते हैं। यह 1 सेकंड में आपका रिजल्ट बता देगा।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट चेक करें:
👉 [यहाँ क्लिक करें: Online Percentage Calculator Tool]
मोबाइल से परसेंटेज कैसे निकालें?
अपने फ़ोन का कैलकुलेटर खोलें।
जितने नंबर आये हैं वो लिखें (जैसे 350)।
भाग (Divide) का निशान दबाएं और कुल नंबर लिखें (जैसे 500)।
अब प्रतिशत (%) का बटन दबा दें। आपका जवाब सामने होगा।
दोस्तों, अगर यह जानकारी काम की लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें।
