Gold Price Calculator: Making Charges & GST (सटीक भाव जानें)

भारत में सोना (Gold) खरीदना सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक निवेश (Investment) है। लेकिन अक्सर सुनार (Jewellers) Making Charges और Tax (GST) के नाम पर कन्फ्यूज कर देते हैं।

इसलिए हम लाये हैं यह Advance Gold Price Calculator। इसमें बस आज का भाव और वजन डालें, और जानें कि आपको दुकानदार को सही कीमत क्या देनी है।

🟡 Gold Jewellery Calculator

Check Price with Making Charges & GST

शुद्ध सोने की कीमत: ₹0
Making Charges (0%): ₹0
GST Tax (3%): ₹0
Final Price to Pay: ₹0

🚀 इस Gold Calculator को कैसे यूज़ करें?

  • Step 1: सबसे पहले "Gold Rate" वाले बॉक्स में आज का 10 ग्राम सोने का भाव डालें (जैसे 70,000)।
  • Step 2: फिर अपने गहने का वजन डालें। Gram वाले बॉक्स में ग्राम (जैसे 5) और Milli में मिलीग्राम (जैसे 500) लिखें।
  • Step 3: Making Charges डालें। (आमतौर पर सुनार 8% से लेकर 25% तक मेकिंग चार्ज लेते हैं)।
  • Step 4: Calculate बटन दबाएं और रिजल्ट देखें। (3% GST अपने आप जुड़ जाएगा)।

📊 Example: सोने का हिसाब कैसे होता है?

मान लीजिये आप 5 ग्राम की एक सोने की चेन खरीद रहे हैं।

🔹 आज का भाव: ₹70,000 (प्रति 10 ग्राम)

🔹 मेकिंग चार्ज: 10%


Step 1 (सोने की कीमत): ₹35,000 (5 ग्राम के लिए)

Step 2 (+ मेकिंग चार्ज): ₹3,500 (35,000 का 10%)

Step 3 (Subtotal): ₹38,500

Step 4 (+ GST 3%): ₹1,155 (38,500 का 3%)

👉 फाइनल कीमत: ₹39,655

❓ Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. सोने पर कितना GST लगता है?
भारत सरकार के नियमों के अनुसार, सोने के गहनों (Jewellery) की कुल कीमत पर 3% GST लगता है।
Q2. Making Charges (मेकिंग चार्ज) क्या होता है?
कच्चे सोने (Raw Gold) को गहने का रूप देने के लिए जो कारीगरी की मेहनत लगती है, उसे मेकिंग चार्ज कहते हैं। यह डिज़ाइन के हिसाब से 8% से 30% तक हो सकता है।
Q3. KDM और Hallmarked Gold में क्या अंतर है?
Hallmarked Gold शुद्धता की गारंटी है जिसे BIS प्रमाणित करता है। आपको हमेशा हॉलमार्क वाले गहने ही खरीदने चाहिए ताकि बेचते समय नुकसान न हो।